सुघ्घर पढ़वईया के बारे में

"सुघ्घर पढ़वईया" योजना किसी भी विद्यालय के लिए पूर्णतः स्वेच्छिक और स्वप्रेरणा पर आधारित है। यह योजना उनके लिए है जो अपने विद्यार्थियों को ऊँची उड़ान के लिए पंख देना चाहते हैं। इसमें विद्यालय की स्पर्धा किसी अन्य विद्यालय से ना होकर स्वयं से है। अपने विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की चुनौती स्वीकार करना ही उत्कृष्टता का आरम्भ है इसलिए यदि विद्यालय चाहे तो उनके इस प्रयास में विभाग द्वारा शिक्षकों की क्षमता विकास के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराये जा सकते हैं। उत्कृष्ट विद्यालय की चुनौती पर खरा उतरने वाले विद्यालयों को उत्कृष्टता का प्लैटिनम/ गोल्ड/ सिल्वर प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।